सोमदेव देवबर्मन और उनके जापानी जोड़ीदार केई निशिकोरी को विम्बलडन के पुरुषों की युगल स्पर्धा में हार का सामना करना पड़ा है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन:
भारतीय टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन और उनके जापानी जोड़ीदार केई निशिकोरी को वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम विम्बलडन-2011 के पुरुषों की युगल स्पर्धा में हार का सामना करना पड़ा है। फ्रांस के माइकल लोड्रा और सर्बिया के नेनाद जिमोनजिक की जोड़ी ने सोमवार को खेले गए पुरुषों की युगल स्पर्धा के दूसरे दौर के मुकाबले में सोमदेव और निशिकोरी की जोड़ी को 6-3, 6-4, 7-6(7-5) से पराजित कर दिया। इससे पहले, सोमदेव और निशिकोरी की जोड़ी ने पहले दौर के मुकाबले में जर्मनी के रेनर शटलर और एलेक्जेंडर वास्के की जोड़ी को 6-7(3-7), 6-3, 6-2 से शिकस्त दी थी।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सोमदेव, विम्बलडन, हार