विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2011

शंघाई मास्टर्स : वर्दास्को और फेरर दूसरे दौर में

विश्व के 24वी वरीयता प्राप्त स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी फर्नाडो वर्दास्को और उनके हमवतन जुआन कार्लोस फेरर अपने-अपने मुकाबले जीतकर शंघाई मास्टर्स टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
शंघाई: विश्व के 24वी वरीयता प्राप्त स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी फर्नाडो वर्दास्को और उनके हमवतन जुआन कार्लोस फेरर अपने-अपने मुकाबले जीतकर शंघाई मास्टर्स टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। टूर्नामेंट के 16वीं वरीयता प्राप्त वर्दास्को ने पुरुष वर्ग की एकल स्पर्धा के पहले दौर में गैर वरीयता प्राप्त चीन के झे ली को 6-2, 6-2 से हराया जबकि फेरर ने रूस के मिखाइल यूज्नी को 7-6(4), 6-4 से शिकस्त दी। एक अन्य मुकाबले में गैर वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सैंटियागो गिराल्डो ने इवान डोडिग को 1-6, 6-3, 6-4 से हराकर दूसरे दौर मे प्रवेश किया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
शंघाई, मास्टर्स, Shanghai, Masters
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com