अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने रूसी खिलाड़ी मारिया शारापोवा को एकतरफा मैच में 6-0, 6-1 से हराकर ओलिंपिक महिला टेनिस के एकल का स्वर्ण पदक जीता।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन:
अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने रूसी खिलाड़ी मारिया शारापोवा को एकतरफा मैच में 6-0, 6-1 से हराकर ओलिंपिक महिला टेनिस के एकल का स्वर्ण पदक जीता।
सेरेना ने एक महीने पहले ही विंबलडन का खिताब जीता था। वह स्टेफी ग्राफ के बाद चारों ग्रैंडस्लैम और ओलिंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी बन गई हैं। ग्राफ ने 1988 में ये पांचों खिताब एक ही साल में जीते थे।
बेलारूस की दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी विक्टोरिया अजारेंका ने रूस की 14वीं वरीय मारिया किरलेंको को 6-3, 6-4 से हराकर कांस्य पदक जीता।
यह अजारेंका का पहला ओलिंपिक पदक है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं