सानिया और क्रेजीकोवा की जोड़ी ने अपने तीसरे दौर का मैच सीधे सेट में जीता (फाइल फोटो)
- क्वार्टर फाइनल में खत्म हुआ बोपन्ना-गेब्रिएला का अभियान
- कोलंबिया के फाराह और जर्मनी की एना ग्रोएनफील्ड से हारे
- सानिया ने क्रेजीकोवा के साथ मिलकर गिब्स-हिबिनो को हराया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
न्यूयॉर्क.:
भारत के रोहन बोपन्ना और उनकी कनाडाई जोड़ीदार गेब्रिएला डाबरोवस्की को अमेरिकी ओपन के मिक्सड डबल्स मुकाबलों के क्वार्टर फाइनल में हार मिली. भारत की महिला स्टार सानिया मिर्जा हालांकि वुमेंस डबल्स के अपने मुकाबले में जीत हासिल करने में सफल रहीं.
बोपन्ना और गेब्रिएला को कोलम्बिया के रोबर्ट फाराह और जर्मनी की एना लेना ग्रोएनफील्ड ने 58 मिनट में 6-1, 2-6, 10-8 से हराया. दूसरी ओर, सातवीं वरीयता की सानिया और उनकी जोड़ीदार बारबोरा क्रेजीकोवा ने अमेरिका की निकोल गिब्स और जापान की नाओ हिबिनो को तीसरे दौर के मुकाबले में 6-4, 7-5 से हराया.
गौरतलब है कि सानिया मिर्जा ने हाल ही में वुमेंस डबल्स में स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ अपनी जोड़ी को खत्म करते हुए नई जोड़ीदार क्रेजीकोवा के साथ खेलने के फैसला किया है. सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने पिछले साल टेनिस की दुनिया में तहलका मचा दिया था जब उन्होंने साल के अंत के डब्ल्यूटीए चैंपियनशिप सहित नौ खिताब अपनी झोली में डाले थे.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं