विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2011

थाइलैंड ओपन बैडमिंटन : सायना की शानदार शुरुआत

भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने थाइलैंड ओपन ग्रां पी गोल्ड-2011 में जीत के साथ शुरुआत की है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
Bangkok: भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने थाइलैंड ओपन ग्रां पी गोल्ड-2011 में जीत के साथ शुरुआत की है। सायना ने बुधवार को खेले गए महिलाओं की एकल वर्ग के पहले दौर में पूर्व विश्व चैम्पियन चीन की खिलाड़ी लू लान को 21-17, 14-21, 21-18 से हरा दिया। उल्लेखनीय है कि हाल में सायना मलेशिया ओपन ग्रां पी के फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थीं लेकिन खिताबी मुकाबले में उन्हें चीन की झिन वांग से हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले, नई दिल्ली में आयोजित इंडिया ओपन बैडमिंटन सुपर सीरीज में सायना को पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
थाइलैंड, ओपन, बैडमिंटन, सायना
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com