भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त एकल बैडमिंटन महिला खिलाड़ी साइना नेहवाल इंडिया ओपन सुपर सीरीज-2011 के पहले दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त एकल बैडमिंटन महिला खिलाड़ी साइना नेहवाल इंडिया ओपन सुपर सीरीज-2011 के पहले दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। सीरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में बुधवार को खेले गए महिला वर्ग की एकल स्पर्धा के पहले दौर में साइना को जापान की खिलाड़ी अई गोतो ने 21-17, 21-19 से पराजित किया। विश्व की चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी साइना से इस टूर्नामेंट में देश को काफी उम्मीदें थीं। टूर्नामेंट की शीर्ष वरीयता प्राप्त साइना ने हाल ही में स्विन ओपन सुपर सीरीज का खिताब अपने नाम किया था। उल्लेखनीय है कि साइना चार सुपर सीरीज खिताब जीत चुकी हैं।