विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2011

बल्लेबाजों को जिम्मेदारी से खेलना होगा : सैमी

वेस्ट इंडीज के कप्तान ने दूसरे वनडे में लापरवाही बरतने पर अपने बल्लेबाजों की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें जिम्मेदारी से खेलना चाहिए।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पोर्ट ऑफ स्पेन: वेस्टइंडीज के कप्तान डारेन सैमी ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में लापरवाही से खेलने पर अपने बल्लेबाजों की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें ज्यादा जिम्मेदारी से खेलना चाहिए। दूसरे वनडे में मात खाकर वेस्टइंडीज पांच मैचों की सीरीज में 0-2 से पिछड़ गया है। सैमी ने कहा, हम अच्छी स्थिति में पहुंचने वाले थे। तीन विकेट के नुकसान पर 192 रन के स्कोर पर हमारे दो बल्लेबाज पिच पर जमे हुए थे। लेकिन उन्होंने जल्दी-जल्दी अपने विकेट खो दिए। हमें 270 रन बनाने चाहिए थे। उन्होंने कहा, बल्लेबाजों को ज्यादा जिम्मेदारी से खेलते हुए पारी के अंत तक बल्लेबाजी करनी चाहिए। किसी खिलाड़ी को उसी तरह का प्रदर्शन करना चाहिए था, जैसा (विराट) कोहली ने भारत के लिए किया। अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रहे स्पिनर देवेंद्र बिशू का बचाव करते हुए सैमी ने कहा, वह बहुत युवा है और विश्व कप से हर मैच खेला है। कई बार ऐसा दिन होता है, जब खिलाड़ी फॉर्म में नहीं होता।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिकेट, वेस्ट इंडीज, भारत, दूसरा वनडे
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com