सचिन की सत्य साईं पर गहरी आस्था रही है। वो कई बार बाबा का आशीर्वाद लेने आते रहे हैं। बाबा के निधन के बाद सचिन काफी निराश थे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi:
सत्य साईं बाबा के अंतिम दर्शन के लिए देश-दुनिया से उनके भक्त पुट्टपार्थी पहुंचे। इन्हीं में से एक हैं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर जो सोमवार को पुटट्पर्थी पहुंचे। उनके साथ पत्नि अंजलि भी मौजूद थीं। सचिन की सत्य साईं पर गहरी आस्था रही है। वो कई बार बाबा का आशीर्वाद लेने आते रहे हैं। रविवार को बाबा के निधन के बाद सचिन काफी निराश थे। सत्य साईं की खराब सेहत की वजह से उन्होंने रविवार को अपना जन्मदिन भी न मनाने का ऐलान किया था। बाबा के अंतिम दर्शन के लिए वीवीएस लक्ष्मण भी पुट्टपार्थी पहुंच सकते हैं। वो भी बाबा के भक्तों में से एक हैं। इससे पहले सुनील गावस्कर बाबा के दर्शन के लिए देर रात पुट्टपार्थी पहुंचे थे। सुनील गावस्कर लंबे अर्से से बाबा के भक्त रहे हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सचिन, साईं बाबा, निधन