विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2011

धीमे ओवर रेट के लिए तेंदुलकर पर जुर्माना

कोच्चि टस्कर्स के हाथों मिली हार के बाद मुंबई इंडियन्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर पर धीमे ओवर रेट के लिए 20 हजार डॉलर का जुर्माना लगाया गया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
Mumbai: इंडियन प्रीमियर लीग में कोच्चि टस्कर्स केरल के हाथों मिली हार के बाद मुंबई इंडियन्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर पर मैच के दौरान धीमे ओवर रेट के लिए 20 हजार डॉलर का जुर्माना लगाया गया। एक बयान में कहा गया, आईपीएल ने बताया कि मुंबई इंडियन्स पर शुक्रवार रात मुंबई में कोच्चि टस्कर्स केरल के खिलाफ डीएलएफ आईपीएल मैच के दौरान धीमे ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है। इस बयान में टीम पर लगाए गए जुर्माने की राशि नहीं बताई गई। इसमें कहा गया, मैच के अंत में पाया गया कि मुंबई इंडियन्स ने रियायतों को ध्यान में रखने के बाद भी जरूरी रेट से एक ओवर कम फेंका। बयान में कहा गया कि कम से कम ओवर रेट मामलों पर आईपीएल की आचार संहिता के तहत चूंकि यह मुंबई इंडियन्स का इस सत्र का ऐसा करने का पहला मौका था, इसलिए कप्तान सचिन तेंदुलकर पर 20 हजार अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। मुंबई की टीम इस मैच में सचिन के पहले ट्वेंटी-20 शतक के बावजूद कोच्चि के खिलाफ आठ विकेट से हार गई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
आईपीएल, क्रिकेट, मुंबई इंडियन्स, सचिन तेंदुलकर, जुर्माना, स्लो ओवर रेट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com