भारत के स्टार क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही भारतीय वायुसेना के सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान के उड़ान भरेंगे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi:
भारत के स्टार क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही भारतीय वायुसेना के सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान के उड़ान भरेंगे। रक्षा मंत्रालय ने इन दोनों भारतीय खिलाड़ियों के विमान के उड़ाने भरने को स्वीकृति दे दी है। भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने कहा, रक्षा मंत्रालय ने सुखोई 30 में इन दोनों क्रिकेटरों की उड़ान के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और हम पुणे में जल्द ही उनकी उड़ान को लेकर उत्सुक हैं। वायुसेना ने तेंदुलकर और धोनी की उड़ान का प्रस्ताव सरकार को भेजा था। उन्होंने कहा कि अब तक उड़ान की अंतिम तारीख तय नहीं हुई है और इन दोनों क्रिकेटरों की उपलब्धता को देखते हुए जल्द ही तारीख तय की जाएगी। अप्रैल में भारत की विश्व कप जीत के बाद भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल पीवी नाइक ने कहा था कि वह सरकार ने विशेष अनुमति मांगेंगे जिससे कि धोनी और तेंदुलकर सुखोई 30 एमकेआई में उड़ान का अनुभव ले सकें।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सचिन तेंदुलकर, महेन्द्र सिंह धोनी, लड़ाकू विमान