विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2012

भारतीय हॉकी टीम द. अफ्रीका से 3-4 से हारी

भारतीय हॉकी टीम तीन देशों के बीच हो रहे टूर्नामेंट के अंतिम मैत्री मैच में दक्षिण अफ्रीका से 3-4 से हार गई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ला एलबरीसिया: भारतीय हॉकी टीम तीन देशों के बीच हो रहे टूर्नामेंट के अंतिम मैत्री मैच में दक्षिण अफ्रीका से 3-4 से हार गई।

भारतीय टीम की ओर से दानिश मुज्तबा, संदीप सिंह और एसके उथप्पा जबकि दक्षिण अफ्रीकी की तरफ से क्लिंटन पैंथर, थोटन मैडाडे, ल्योड नोरिस जोंस और जस्टिन रेड रास ने गोल दागे।

तीन देशों के इस टूर्नामेंट में भारत ने स्पेन से 3-3 से ड्रा खेला था। इसके बाद टीम दूसरा टेस्ट 1-2 से हार गई थी। लेकिन, उसने द. अफ्रीका को पहले मैत्री मैच में 6-5 से पराजित किया था।

इन चार मैचों से भारतीय खिलाड़ियों को नीली टर्फ पर सांमजस्य बिठाने में मदद मिली।

भारतीय टीम अब स्पेन के सांटांडर में तीन देशों की शृंखला के शुरुआती मैच में शनिवार को ब्रिटेन से खेलेगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारतीय हॉकी टीम, Indian Hockey, द. अफ्रीका, S. Africa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com