विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2017

रोजर फेडरर ने 8वीं बार जीता स्विस इंडोर्स टूर्नामेंट, पेरिस मास्टर्स में नहीं खेलेंगे

अपने करियर में 19 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके फेडरर ने मार्टिन को 6-7 (5-7), 6-4, 6-3 से मात दी.

रोजर फेडरर ने 8वीं बार जीता स्विस इंडोर्स टूर्नामेंट, पेरिस मास्टर्स में नहीं खेलेंगे
खिताबी मुकाबले में रोजर फेडरर ने जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को शिकस्त दी.
  • स्थानीय खिलाड़ी फेडरर ने जुआन मार्टिन को 6-7 (5-7), 6-4, 6-3 से मात दी
  • फेडरर को 2012 और 2013 के संस्करण में मार्टिन ने फाइनल में मात दी थी
  • स्विस स्टार रोजर फेडरर का यह 95वां खिताब है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बासेल (स्विट्जरलैंड): स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने 8वीं बार स्विस इंडोर्स बासेल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया. फेडरर ने फाइनल मैच में अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोट्रो को मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया. अपने करियर में 19 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके फेडरर ने मार्टिन को 6-7 (5-7), 6-4, 6-3 से मात दी.

यह भी पढ़ें : नंबर-1 नडाल को हराकर शंघाई मास्टर्स पर रोजर फेडरर का कब्जा 

फेडरर को 2012 और 2013 के संस्करण में मार्टिन ने फाइनल में मात दी थी.  यह उनका 95वां खिताब था. इस खिताब के साथ फेडरर ओपन एरा के दूसरे सबसे बेहतरीन टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं. वह चेक गणराज्य के खिलाड़ी इवान लेंडल से एक खिताब पीछे हैं, वहीं  अमेरिका के दिग्गज जिम्मी कोनोर्स से 14 खिताब पीछे हैं.

VIDEO:रोजर फेडरर की बादशाहत कायम


पेरिस मास्टर्स से हटे रोजर फेडरर
रोजर फेडरर अगले सप्ताह होने वाले पेरिस मास्टर्स टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है. फेडरर ने कहा, मेरे शरीर को आराम की जरूरत है. मैं यहां बहुत थक गया हूं. मैंने छह दिन में पांच मैच खेले. लिहाजा पेरिस में नहीं खेल सकूंगा. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com