स्विस स्टार रोजर फेडरर ने राफेल नडाल को सीधे सेट में मात दी.
- रोजर फेडरर ने राफेल नडाल को सीधे सेटों में शिकस्त दी
- स्विस स्टार फेडरर का शंघाई में यह दूसरा खिताब है
- फेडरर ने नडाल को हराकर अपना 94वां खिताब जीता
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
शंघाई :
स्विस स्टार रोजर फेडरर ने दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल को सीधे सेटों में हराकर शंघाई मास्टर्स का खिताब जीत लिया. दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी रोजर फेडरर ने नंबर-1 नडाल को 6-4, 6-3 से हराकर अपना 94वां खिताब जीता. इसके साथ ही फेडरर 2014 के बाद शंघाई में चैंपियन बनने में कामयाब रहे, जबकि नडाल अब तक यहां खिताब हासिल नहीं कर पाए हैं.
यह भी पढ़ें : ATP रैंकिंग : राफेल नडाल शीर्ष पर, रोजर फेडरर को दूसरा स्थान
फेडरर ने इवान लेंडल की बराबरी की
स्विट्जरलैंड के महान खिलाड़ी फेडरर ने इस तरह एक अन्य महान खिलाड़ी इवान लेंडल की बराबरी की और सत्र समाप्त होने से पूर्व नडाल और अपने बीच रैंकिंग के अंतर को कम किया. ओवरऑल रिकॉर्ड में हालांकि फेडरर के खिलाफ नडाल का पलड़ा भारी है. नडाल ने दोनों के बीच हुए मुकाबलों में 23 जीत दर्ज की है, जबकि 14 बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.
VIDEO: की बादशाहत, 18वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता
पिछले चारों मुकाबलों में जीते रोजर फेडरर
19 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन फेडरर ने हालांकि नडाल के खिलाफ पिछले चारों मुकाबलों में जीत दर्ज की है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं