अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी एंडी रोडिक को लगता है कि वह कभी विंबलडन नहीं जीत पाएंगे, जो कि उनके पसंदीदा ग्रास कोर्ट पर खेला जाता है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन:
अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी एंडी रोडिक को लगता है कि वह कभी विंबलडन नहीं जीत पाएंगे, जो कि उनके पसंदीदा ग्रास कोर्ट पर खेला जाता है। तीन बार के उपविजेता रोडिक शुक्रवार को तीसरे दौर में ही फेलिसियानो लोपेज से हार गए थे। रोडिक को हमेशा लगता रहा है कि विंबलडन का तेज ग्रास कोर्ट उनके अनुकूल है और वह यहां खिताब जीत सकते हैं, लेकिन पूर्व अमेरिकी ओपन चैंपियन को अब लगता है कि उनका सपना शायद पूरा नहीं हो पाएगा। रोडिक 2009 में विंबलडन के फाइनल में पहुंचे थे, जहां वह पांच सेट तक चले मुकाबले में रोजर फेडरर से हार गए थे। इसके बाद वह कभी इस टूर्नामेंट में चौथे दौर से आगे नहीं बढ़ पाए थे। अब जबकि उम्र भी उनके आड़े आ रही तब इस 28 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि उन्हें लगता है कि वह कभी ऑल इंग्लैंड क्लब में खिताब नहीं जीत पाएंगे। रोडिक ने कहा, हां मुझे ऐसा लगता है। मैं भी इंसान हूं। मेरा मतलब है कि ऐसा होता है। हो सकता है कि आपको कभी अपना पसंदीदा पद नहीं मिले। उन्होंने कहा, इस साल मैंने अच्छा खेल नहीं दिखाया। मुझे नहीं लगता कि पिछले साल अप्रैल से मैंने अपनी सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेली है। जब तक आप कोई फैसला नहीं करते, आपको आगे बढ़ना होता है। अभी मैंने रुकने का फैसला नहीं किया है, इसलिए आगे बढ़ता रहूंगा।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
एंडी रोडिक, विंबलडन, टेनिस