भारत के बसंत बहादुर राणा लंदन ओलिंपिक की 50 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में 36 वें स्थान पर रहे। राणा ने 3 घंटा 56 मिनट 48 सेकंड समय के साथ नया राष्ट्रीय रिकार्ड कायम किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन:
भारत के बसंत बहादुर राणा लंदन ओलिंपिक की 50 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में 36 वें स्थान पर रहे। राणा ने 3 घंटा 56 मिनट 48 सेकंड समय के साथ नया राष्ट्रीय रिकार्ड कायम किया।
रूस के सर्गेई कि र्डियापकिन ने ओलिंपिक रिकार्ड के साथ पहला स्थान हासिल किया। सर्गेई ने यह रेस 3 घंटा 35 मिनट 59 सेकंड में पूरी की। उन्होंने 3 घंटा 37 मिनट 09 सेकंड के पिछले ओलिंपिक रिकार्ड को ध्वस्त किया।
इटली के एलेक्स श्रवाजेर ने 2008 के बीजिंग ओलिंपिक में यह रिकॉर्ड कायम किया था। ऑस्ट्रेलिया के जारेड टैलेंट ने 3 घंटा 36 मिनट 35 सेकंड के साथ रजत जीता, जबकि चीन के तयांगफेंग ने 3 घंटा 37 मिनट 16 सेकंड समय लेकर कांस्य जीता।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं