रैना ने कथित सटोरिये के साथ संबंध के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि किसी के साथ तस्वीर खिंचवाने का मतलब यह नहीं कि आप उसे जानते हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पोर्ट ऑफ स्पेन:
भारत के कार्यवाहक कप्तान सुरेश रैना ने कथित सटोरिये के साथ ताल्लुकात के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि किसी के साथ तस्वीर खिंचवाने का मतलब यह नहीं है कि आप उस व्यक्ति को जानते हैं। रैना ने कहा, कई लोग हैं जो मेरे साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं। उन्हें मैं जानता भी नहीं। विवाद की शुरुआत भारत के विश्व कप जीतने के बाद उनकी शिरडी यात्रा से हुई। टीवी चैनलों पर ऐसे व्यक्तियों के साथ उनकी तस्वीरें दिखाई गईं, जिनके बारे में दावा किया गया कि वे सट्टा माफिया से जुड़े हैं। रैना ने इसे खारिज करते हुए कहा कि वह सिर्फ अपने मैनेजर के साथ शिरडी गए थे। उन्होंने कहा, मैं अपने मैनेजर के साथ गया था। इससे ज्यादा कुछ नहीं है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
क्रिकेट, सुरेश रैना, बुकी, सट्टेबाज