विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2016

भारत के खिलाफ डेविस कप मुकाबले के लिए रफेल नडाल स्पेन की टीम में

भारत के खिलाफ डेविस कप मुकाबले के लिए रफेल नडाल स्पेन की टीम में
रफेल नडाल का फाइल फोटो...
  • स्पेन ने इस मुकाबले के लिए अपनी मजबूत टीम घोषित की है.
  • स्पेन के डेविड फेरर और फेलिसियानो लोपेज भी टीम में शामिल.
  • यह स्पेन की सबसे मजबूत टीम, हमारे लिए कड़ी चुनौती होगी : साकेत माइनेनी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली: भारत को आगामी डेविस कप विश्व ग्रुप प्ले आफ मुकाबले में 14 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता रफेल नडाल की चुनौती का सामना करना होगा, क्योंकि स्पेन ने इस मुकाबले के लिए अपनी मजबूत टीम घोषित की है.

अमेरिकी ओपन में चौथे दौर में हारने वाले दुनिया के पांचवें नंबर के एकल खिलाड़ी नडाल के अलावा स्पेन ने 13वें नंबर के डेविड फेरर और 18वें नंबर के फेलिसियानो लोपेज के अलावा दुनिया के 19वें नंबर के युगल खिलाड़ी मार्क लोपेज को टीम में शामिल किया है.

भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी साकेत माइनेनी की एटीपी रैंकिंग 143 हैं, जबकि रामकुमार रामनाथन दुनिया के 202वें नंबर के खिलाड़ी हैं. भारत के पास हालांकि रोहन बोपन्ना (युगल में 17वीं रैंकिंग) और लिएंडर पेस (62वीं रैंकिंग) के रूप में प्रतिस्पर्धी युगल खिलाड़ी मौजूद हैं.

स्पेन की टीम की घोषणा पर प्रक्रिया देते हुए साकेत ने न्यूयार्क से कहा, 'यह स्पेन की सबसे मजबूत टीम है और यह हमारे लिए कड़ी चुनौती होगी. उम्मीद करते हैं कि इससे हम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे'. स्पेन टेनिस में यूरोप की मजबूत टीम है, जबकि भारत पिछले कुछ समय से विश्व ग्रुप में जगह बनाने के लिए चुनौती पेश करता रहा है. मौजूदा खिलाड़ियों के साथ भारत एशिया-ओसियाना क्षेत्र के जरिये प्ले आफ चरण तक पहुंचने में भविष्य में भी लगातार सफल हो सकता है, लेकिन विश्व ग्रुप में प्रवेश करने और बने रहने के लिए उसे बेहतर एकल खिलाड़ी चाहिए होंगे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डेविस कप, डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप, भारत, रफेल नडाल, स्पेन, साकेत माइनेनी, Davis Cup, Davis Cup In India, Davis Cup World Group, India, Spain, Saket Maineni, Rafael Nadal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com