पीवी सिंधु ने रियो में रजत पदक जीता था (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
रियो खेलों की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने कहा कि रियो ओलिंपिक में उनके प्रदर्शन ने विफलता से निपटने में उनकी मदद की और उन्होंने अब महसूस कर लिया है कि विश्व चैम्पियनशिप और ऑल इंग्लैंड जैसी प्रतियोगिताओं में पदक जीतने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करने की जरूरत है.
सिंधू ने कहा, ‘ओलिंपिक मेरे अंदर कुछ बदलाव लेकर आया. ओलिंपिक में मैं वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों के खिलाफ खेली और महसूस किया कि मेरी तरह वे भी कम रैंकिंग वाले खिलाड़ियों के खिलाफ हार पर बुरा महसूस करते हैं इसलिए कभी-कभी लोग अवसाद में चले जाते हैं लेकिन इसके बाद वे वापसी करते हैं और कड़ी मेहनत करते हैं. इसलिए मुझे लगता है कि इसी तरह ओलिंपिक के बाद काफी कुछ बदल गया है.’
उन्होंने कहा, ‘खेलों के बाद जीवन काफी बदल गया है और अब जिम्मेदारी हमेशा अधिक होती है और सभी की नजरें हमेशा मेरे ऊपर रहेंगी इसलिए मुझे लगता है कि अब से मुझे और कड़ी मेहनत करनी होगी.’
ओलिंपिक में रजत जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी सिंधु ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह सिर्फ शुरुआत है और ओलिंपिक पदक के साथ यह खत्म नहीं हुआ है. सुपर सीरीज और ऑल इंग्लैंड और विश्व चैम्पियनशिप जैसी कई प्रतियोगिताएं हैं जिन्हें मैं जीतना चाहती हूं.’
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं