सुरजीत हॉकी सोसाइटी की ओर से भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान परगट सिंह को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जालंधर:
सुरजीत हॉकी सोसाइटी की ओर से भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान तथा पंजाब सरकार के खेल विभाग के निदेशक परगट सिंह को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। पंजाब सरकार के स्थानीय निकाय मंत्री तीक्षण सूद ने इस पूर्व ओलंपियन को यह पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार के रूप में परगट को 1 लाख रुपये नकद, एक ट्रॉफी तथा एक प्रशस्ति पत्र दिया गया। परगट ने हालांकि नकद पुरस्कार को सुरजीत हॉकी सोसाइटी को यह कहकर वापस कर दिया कि वह इस पैसे को जरूरतमंद बच्चों के बीच वितरित कर दें।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
हॉकी, परगट सिंह, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, सुरजीत हॉकी