भारत की लिएंडर पेस और महेश भूपति की स्टार टेनिस जोड़ी एटीपी शंघाई मास्टर्स टेनिस चैंपियनशिप के पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
शंघाई:
भारत की लिएंडर पेस और महेश भूपति की स्टार टेनिस जोड़ी एटीपी शंघाई मास्टर्स टेनिस चैंपियनशिप के पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। इस चौथी वरीय भारतीय जोड़ी ने प्रीक्वार्टर फाइनल में जर्मनी के क्रिस्तोफर कास और ऑस्ट्रिया के एलेक्जेंडर पेया को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराया। भारतीय जोड़ी को पहले दौर में बाई मिली थी। अब क्वार्टरफाइनल में पेस और भूपति की भिड़ंत ब्राजील के थामस बेलुसी और क्रोएशिया के इवान डोडिग से होगी। इससे पहले बुधवार को भारत के रोहन बोपन्ना और उनके पाकिस्तानी जोड़ीदार ऐसाम उल हक कुरैशी को गैर-वरीय स्पेन के निकोलस अल्माग्रो और ब्राजील के ब्रूनो सोआरेस की जोड़ी ने 6-7, 4-6 से हराया था।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
महेश भूपति, लिएंडर पेस, शंघाई मास्टर्स टेनिस चैंपियनशिप