विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2011

विम्बलडन-2011 : बाहर हुई पेस-भूपति की जोड़ी

लिएंडर पेस और महेश भूपति की अनुभवी जोड़ी वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम विम्बलडन-2011 के दूसरे दौर में हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन: भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और महेश भूपति की अनुभवी जोड़ी वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम विम्बलडन-2011 के दूसरे दौर में हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई। 'इंडियन एक्सप्रेस' के नाम से विख्यात पेस और भूपति की जोड़ी शनिवार को खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में फ्रांसीसी खिलाड़ी अरनॉड क्लेमेंट और चेक गणराज्य के लुकास डुल्ही की जोड़ी से 6-2, 3-6, 6-7(1), 4-6 से हार गई। पहला सेट जीतने के बाद भारतीय जोड़ी अपना लय बरकरार नहीं रख पाई और दूसरा सेट हार गई। तीसरे सेट में इस जोड़ी ने जोरदार संघर्ष किया और सेट टाई ब्रेकर तक पहुंच गया लेकिन इसे जीतने में वह नाकाम रही। भारत की सबसे अनुभवी इस जोड़ी ने शुक्रवार को खेले गए पुरुषों की युगल स्पर्धा के पहले दौर के एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में क्रोएशिया के इवान डोडिग और लोवरो जोव्को की जोड़ी को 6-7(7),6-4, 6-4 से पराजित किया था। टूर्नामेंट की तीसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने इस खिताब पर वर्ष 1999 में कब्जा जमाया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विम्बलडन - 2011, पेस, भूपति
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com