ओलिंपिक के रजत पदक विजेता निशानेबाज विजय कुमार ने कहा कि उनकी उपलब्धि ने वह पहचान दिला दी है, जो अतीत में अन्य प्रतियोगिताओं में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें नहीं मिली थी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
लंदन ओलिंपिक के रजत पदक विजेता निशानेबाज विजय कुमार ने कहा कि उनकी उपलब्धि ने उन्हें वह पहचान दिला दी है, जो अतीत में अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें नहीं मिली थी।
इस निशानेबाज को लंदन खेलों के कांस्य पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त के साथ देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार 'राजीव गांधी खेल रत्न' के लिए नामांकित किया गया है। 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले विजय ने कहा, लोगों को अब मेरे बारे में जानकारी लेने के लिए गूगल पर सर्च नहीं करना होगा। अचानक दुनिया मुझे पहचानने लगती है, वे सोच रहे हैं कोई विजय कुमार है, वह कुछ तो है।
विजय ने कहा, मैंने लंदन से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से बात की थी और उन्होंने मेरे नामांकन को आगे बढ़ाया। अब दुनिया ने मेरे ऊपर गौर किया है, क्योंकि यह मेरे करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले भी मैंने कई पदक जीते। सम्मानित होकर मैं खुश हूं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
निशानेबाज विजय कुमार, लंदन ओलिंपिक, Vijay Kumar, London Olympics, Silver Medalist Vijay Kumar, रजत पदक विजेता विजय कुमार