विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2012

विजय, योगेश्वर को खेल रत्न; 25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार

विजय, योगेश्वर को खेल रत्न; 25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार
खेल मंत्रालय ने रविवार को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान-राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: खेल मंत्रालय ने रविवार को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान-राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी।

ओलिंपिक में रजत जीतने वाले निशानेबाज विजय कुमार और पहलवान योगेश्वर दत्त को खेल रत्न से नवाजने का फैसला किया गया है जबकि 25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

विजय ने लंदन ओलिंपिक की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में रजत जीता था जबकि दत्त ने 60 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में कांस्य हासिल किया था।

अर्जुन पुरस्कार पाने वालों में क्रिकेट स्टार युवराज सिंह और हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह शामिल हैं। इसके अलावा बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप तथा तीरंदाज दीपिका कुमारी को भी इस पुरस्कार से नवाजा गया है।

इन खिलाड़ियों को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 29 अगस्त को खेल दिवस के अवसर पर सम्मानित करेंगे।

अर्जुन पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों की सूची :

तीरंदाजी : दीपिका कुमारी, लैशराम बोम्बाल्या देवी
एथलेटिक्स : सुधा सिंह, कविता रामदास राउत
बैडमिंटन : पारुपल्ली कश्यप, अश्विनी पोनप्पा
बिलियर्डस एवं स्नूकर : आदित्य मेहता
मुक्केबाजी : विकास कृष्ण
क्रिकेट : युवराज सिंह
जूडो : यशपाल सोलंकी
कबड्डी : अनूप कुमार
पोलो : समीर सुहाग
निशानेबाजी : अन्नुराज सिंह, ओमकार सिंह और जयदीप करमाकर
स्क्वॉश : दीपिका पाल्लीकल
तैराकी : संदीप सेजवाल
भारोत्तोलन : सोनिया चानू
कुश्ती : नरसिंह यादव, राजेंद्र कुमार, गीता फोगाट
वुशू : विलोमजीत सिंह
पैरालम्पिक एथलेटिक्स : दीपा मलिक, रामकरण सिंह।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार, National Sports Awards, Vijay Kumar, Yogeshwar Dutt, विजय कुमार, योगेश्वर दत्त, खेल रत्न, Khel Ratna, अर्जन पुरस्कार, Arjun Award
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com