विज्ञापन
This Article is From May 02, 2011

पंजाब को हराकर मुंबई इंडियंस फिर शीर्ष पर

तेंदुलकर, रायडू के 51 रन की बदौलत मुंबई ने पांच विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम 136 रन ही बना सकी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
Mumbai: पिछले मैच की हार का गम भुलाते हुए मुंबई इंडियंस ने अंबाती रायडू और सचिन तेंदुलकर के अर्द्धशतकों के दम पर आईपीएल के मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 23 रन से हराकर फिर पहले स्थान पर कब्जा कर लिया। तेंदुलकर और रायडू के 51 रन की बदौलत मुंबई ने पांच विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 136 रन ही बना सकी। पंजाब के लिए शान मार्श ने 61 रन बनाए जबकि मुंबई के लिए मुनाफ पटेल और लसिथ मलिंगा ने दो-दो विकेट लिए। इस जीत के बाद मुंबई आठ मैचों में 12 अंक लेकर फिर शीर्ष पर पहुंच गया है जबकि पिछले मैच में उसे हराने वाली राजस्थान रॉयल्स नौ मैचों में 11 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। पंजाब सात मैचों में छह अंक लेकर आठवें स्थान पर है। पंजाब के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। रायडू और तेंदुलकर ने धीमी शुरुआत से उबरते हुए दूसरे विकेट के लिए 72 गेंद में 95 रन जोड़े। रायडू अधिक आक्रामक नजर आ रहे थे जिन्होंने 37 गेंद की पारी में आठ चौके और एक छक्का जड़ा। वहीं तेंदुलकर ने 45 गेंदों का सामना करके एक छक्का और तीन चौके लगाए। दोनों डीप क्षेत्र में लपके गए। बाद में कीरोन पोलार्ड ने दो छक्कों और एक चौके की मदद से 20 रन बनाए जबकि रोहित शर्मा ने 11 गेंद में 18 रन जोड़े। एंड्रयू साइमंड्स (चार) और टीम सुमन (00) नाबाद रहे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई, किंग्स इलेवन, आईपीएल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com