राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता भारत के मनोज कुमार अजरबैजान के बाकू में जारी विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में प्रवेश कर गए हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता भारत के मनोज कुमार अजरबैजान के बाकू में जारी विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में प्रवेश कर गए हैं। मनोज (64 किलोग्राम) ने लाइट वेल्टर वर्ग में शुक्रवार को पहले दौर के मुकाबले में बहामास के वालेंटीनो नोल्स को 17-11 से हरा दिया। इस प्रतिष्ठित चैम्पियनिशप के दूसरे दौर में पहुंचने वाले मनोज भारत के छठे मुक्केबाज हैं। इससे पहले, एल.देवेंद्रो (49 किलोग्राम), सुरंजय सिंह (52 किलोग्राम), अखिल कुमार (56 किलोग्राम), दिनेश कुमार (81 किलोग्राम) और विकास कृष्णन (69 किलोग्राम) अपने-अपने शुरुआती मुकाबले जीतकर दूसरे दौर में प्रवेश कर गए हैं। मनोज ने राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता नोल्स पर शरू से दबाव बनाए रखा और उन्होंने इसे अंत तक कायम रखा। उल्लेखनीय कि मनोज इस चैम्पियनशिप में दूसरी बार हिस्सा ले रहे हैं। अगले दौर में मनोज का मुकाबला विश्व के छठी वरीयता प्राप्त यूरोपियन चैम्पियन आयरलैंड के रेमंड मॉयलेटे से रविवार को होगा। मॉयलेट ने पहले दौर में लात्विया के आर्टर्स अहमेतोव्स को 16-11 से पराजित किया।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
विश्व, मुक्केबाजी, चैम्पियनशिप, मनोज