विज्ञापन
This Article is From Apr 15, 2011

मोंटे कार्लो टूर्नामेंट : बोपन्ना-कुरैशी सेमीफाइनल में

बोपन्ना-कुरैशी की जोड़ी अब सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना के जुआन इग्नासियो चेला और ब्राजील के ब्रुनो सोअर्स की जोड़ी से भिड़ेगी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मोनाको: भारत के रोहन बोपन्ना और पाकिस्तान के ऐस्लाम-उल-हक कुरैशी की जोड़ी ने दूसरी वरीयता प्राप्त बेलारूस के मैक्स मिर्नी और कनाड़ा के डेनियल नेस्टर की जोड़ी को पराजित कर मोंटे कार्लो टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारत-पाक की इस जोड़ी ने गुरुवार को खेली गई पुरुष वर्ग की युगल स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में मिर्नी और नेस्टर की जोड़ी को 6-1, 7-5 से पराजित किया। बोपन्ना-कुरैशी की जोड़ी अब सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना के जुआन इग्नासियो चेला और ब्राजील के ब्रुनो सोअर्स की जोड़ी से भिड़ेगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मोंटे कार्लो टूर्नामेंट, बोपन्ना, कुरैशी, सेमीफाइनल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com