भारत की 'गोल्डन गर्ल' कही जाने वाली साइना नेहवाल लंदन ओलिंपिक की महिला बैडमिंटन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के बाद अपने कोच पुलेला गोपीचंद के साथ दिल्ली लौट आई हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
लंदन ओलिंपिक खेलों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय स्टार साइना नेहवाल का मंगलवार को स्वदेश लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया। साइना मंगलवार को तड़के ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान से दिल्ली पहुंची।
साइना के साथ उनके पिता हरवीर सिंह, कोच पुलेला गोपीचंद और कई सुरक्षाकर्मी थे। इस 20 वर्षीय खिलाड़ी के चेहरे पर लंबी उड़ान के कारण थकान नहीं थी और उन्होंने मुस्करा कर प्रशंसकों का अभिवादन किया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर साइना की झलक पाने के लिये प्रशंसकों की भीड़ इकट्ठा थी। वह वहीं से अपने गृह नगर हैदराबाद के लिये रवाना हो गयी।
साइना ने लंदन ओलिंपिक के महिला एकल में तीसरे स्थान के मैच में दुनिया की नंबर दो चीनी खिलाड़ी शिन वैंग के आधे मैच से हटने के बाद कांस्य पदक जीता था। वैंग पहला गेम जीतने के बाद चोटिल हो गयी थी जिसके बाद उन्होंने हटने का फैसला किया था। साइना इस तरह से भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी (सिडनी 2000 में कांस्य) के बाद ओलिंपिक में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला बनी। साइना के साथ ही अन्य बैडमिंटन खिलाड़ी पी कश्यप, ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा भी स्वदेश पहुंचे। कश्यप ओलिंपिक के क्वार्टर फाइनल में हार गये थे। एक अन्य कोच एडविन इरियावैन भी बैडमिंटन दल के साथ भारत लौटे।
(इनपुट भाषा से भी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
London Olympic, Saina Nehwal, लंदन ओलिंपिक, साइना नेहवाल, Semi Final, सेमीफाइनल, Back In India, भारत में वापसी, स्वदेश वापसी