विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2012

उम्मीद है रियो में पदकों की संख्या और बढ़ेगी : राष्ट्रपति

भारत को एक मजबूत खेल राष्ट्र बनाने का आह्वान करते हुए प्रणब मुखर्जी ने उम्मीद जताई कि ब्राजील में होने वाले अगले ओलिंपिक की पदक तालिका में भारत की रैंकिंग और बेहतर होगी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: बेहतरीन बुनियादी ढांचे के साथ भारत को एक मजबूत खेल राष्ट्र बनाने का आह्वान करते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उम्मीद जताई कि ब्राजील में होने वाले अगले ओलिंपिक की पदक तालिका में भारत की रैंकिंग और बेहतर होगी।

लंदन ओलिंपिक के पदक विजेताओं का सम्मान करते हुए प्रणब मुखर्जी ने कहा, उपलब्धियों से खुश होकर बैठने का समय नहीं है। हमें मिलकर देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है। उन्होंने कहा, जिम्मेदारी सिर्फ खिलाड़ियों के खेल महासंघों की नहीं है। देश में खेल संस्कृति का विकास हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

राष्ट्रपति ने कहा, खेलों के अच्छे बुनियादी ढांचे के दम पर ही ऐसा किया जा सकता है। हमें पूरे देश में खेलों की सुविधाएं मुहैया कराके जमीनी स्तर से प्रतिभाएं तलाशनी होगी। उन्होंने कहा, मुझे यकीन है कि अगले ओलिंपिक में हमारे पदकों की संख्या में काफी इजाफा होगा। उन्होंने कहा, अगले ओलिंपिक की तैयारी आज ही से शुरू कर देनी चाहिए। हमारे लक्ष्य ऊंचे होने चाहिए और हमें खुद से कहना चाहिए कि 'रियो, हम आ रहे हैं'।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लंदन ओलिंपिक, ओलिंपिक खिलाड़ियों का स्वागत, London Olympics, Olympians Felicitation, Sushil Kumar, Saina Nehwal, MC Mary Kom, सुशील कुमार, साइना नेहवाल, एमसी मैरीकॉम, President Pranab Mukherjee, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com