विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2011

खेल संघों को बेहतर चला सकते हैं खिलाड़ी : माकन

केंद्रीय खेल मंत्री अजय माकन ने सोमवार को खेलों के विकास में बाधा खड़ी करने के लिए खेल संघों को जिम्मेदार ठहराया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता: केंद्रीय खेल मंत्री अजय माकन ने सोमवार को खेलों के विकास में बाधा खड़ी करने के लिए खेल संघों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि देश को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ी खेल के विकास में अच्छी भूमिका निभा सकते हैं। माकन ने पत्रकारों को बताया, "जब तक हम राष्ट्रीय खेल संघों के कामकाज में सुधार नहीं करते तब तक देश में खेल का पिछड़ना जारी रहेगा। जब तक खेल प्रशासन में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों को नहीं लिया जाता तब तक हम खेल के गौरव को नहीं प्राप्त कर सकते।" उन्होंने कहा, "खेलों के प्रबंधन और उन्हें संचालित करने की जिम्मेदारी हम उन खिलाड़ियों के हाथों में क्यों नहीं सौंप देते जिन्होंने अपने खेल से देश को गौरव प्रदान किया है? वे खेल की पृष्ठभूमि न रखने वाले लोगों से बेहतर संघों का संचालन करेंगे।" उन्होंने कहा कि खेल संघों के कामकाज में सुधार के लिए सरकार द्वारा तैयार विधेयक के मसौदे को अगले महीने संसद के मानसून सत्र में पेश किया जाएगा। माकन ने बताया कि इस विधेयक में उन्होंने किसी भी राष्ट्रीय संघ के कार्यकारी इकाई में कम से कम 25 प्रतिशत खिलाड़ियों को नियुक्त करने की सिफारिश की है। उन्होंने कहा, "हमने विधेयक में संघों के प्रमुखों की उम्र और सेवा काल के बारे में भी प्रवधान किया है। 70 साल की उम्र से अधिक अथवा 12 वर्ष का सेवाकाल पूरा कर चुका व्यक्ति संघ का पदाधिकारी बनने के योग्य नहीं होगा।"

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
खेल, संघ, बेहतर, खिलाड़ी, माकन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com