विज्ञापन
This Article is From Apr 19, 2013

लंदन मैराथन पर बोस्टन बम धमाकों का साया

बोस्टन मैराथन के दौरान बम धमाकों के बाद रविवार को यहां होने वाली लंदन मैराथन अतिरिक्त सुरक्षा के बीच होगी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन: बोस्टन मैराथन के दौरान बम धमाकों के बाद रविवार को यहां होने वाली लंदन मैराथन अतिरिक्त सुरक्षा के बीच होगी।

सोमवार को बोस्टन में हुए दो धमाकों में तीन लोग मारे गए थे, जबकि 180 से अधिक घायल हुए जिसके बाद लंदन के आयोजकों ने धावकों और दर्शकों की सुरक्षा कवायद के तहत कड़े इंतजाम किए हैं। मैराथन के रूट पर लगभग पांच लाख दर्शकों के मौजूद रहने की संभावना है।

मैराथन के रास्ते पर निगरानी के लिए अधिक पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके रास्ते पर थेम्स नदी के अलावा टावर ब्रिज, संसद और क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय का निवास बकिंघम पैलेस आते हैं।

बोस्टन बम धमाकों के आरोपियों को अब तक नहीं पकड़ा जा सका है और ऐसे में ब्रिटेन की सरकार ने वादा किया है कि वह रविवार को धावकों और दर्शकों की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरतेगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लंदन मैराथन, मैराथन, लंदन मैराथन में सुरक्षा, London, London Marathon, London Marathon Security
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com