विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2011

अगले सप्ताह होगी श्रीलंका के नए कप्तान की घोषणा

विश्व कप में उपविजेता रहने पर श्रीलंका के कप्तान कुमार संगकारा के पद छोड़ने के बाद इस टीम को अगले सप्ताह नया कप्तान मिलने वाला है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलंबो: विश्व कप में उपविजेता रहने पर श्रीलंका के कप्तान कुमार संगकारा के पद छोड़ने के बाद इस टीम को अगले सप्ताह नया कप्तान मिलने वाला है। अरविंद डिसिल्वा के इस्तीफे के बाद पद संभालने वाले चयन समिति के अध्यक्ष दलीप मेंडिस ने स्थानीय मीडिया से कहा, चयनकर्ता श्रीलंका क्रिकेट की अंतरिम समिति के सदस्यों से इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। यह बैठक अगले सप्ताह वर्तमान नववर्ष अवकाश के बाद होगी। संगकारा ने 2 अप्रैल को विश्व कप के फाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। वह फिलहाल आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स टीम की कप्तानी कर रहे हैं। संगकारा का कहना है कि वह श्रीलंकाई चयनकर्ताओं को नया कप्तान चुनने का मौका दे रहे हैं, जो अगले विश्व कप तक टीम का नेतृत्व कर सके।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिकेट, श्रीलंका, नया कप्तान, दलीप मेंडिस
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com