किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट ने मुंबई इंडियंस के लिए विकेटकीपिंग करने के चोटिल अंबाती रायुडू के फैसले पर हैरानी जताई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:
किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट ने डेवी जैकब्स के घायल होने के बाद मुंबई इंडियंस के लिए विकेटकीपिंग करने के चोटिल अंबाती रायुडू के फैसले पर हैरानी जताई। गिलक्रिस्ट ने 23 रन से हार के बाद कहा, अंबाती चोट के कारण बाहर था। हमने उसे घायल होते और दर्द से कराहते देखा। लेकिन जब जैकब्स को घायल होकर बाहर जाना पड़ा तब अचानक अंबाती खेलने के लिए फिट कैसे हो गया। आप या तो फिट हैं या अनफिट। उन्होंने कहा, मुझे पता है कि इसके खिलाफ कोई नियम नहीं है लेकिन सवाल तो उठेंगे ही। यदि फील्डर फिट नहीं है तो रोहित शर्मा को विकेटकीपिंग करनी चाहिए थी। दो गेंद बाद अंबाती ने बेहतरीन कैच भी लपका। अब आप लोग ही लिखिए कि यह सही था या नहीं। गिलक्रिस्ट ने कहा, लेकिन यह हमारी हार का कारण नहीं है। उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया लेकिन किंगफिशर खेलभावना पुरस्कार के लिए हमें इस मैच से दस अंक मिलने चाहिए।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
गिलक्रिस्ट, मुंबई इंडियंस, किंग्स इलेवन पंजाब