विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2014

कपिल देव करेंगे अर्जुन पुरस्कार चयन समिति की अध्यक्षता

कपिल देव करेंगे अर्जुन पुरस्कार चयन समिति की अध्यक्षता
नई दिल्ली:

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव देश के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का इस साल अर्जुन पुरस्कार के लिए चयन करने वाली पुरस्कार समिति के प्रमुख होंगे। पूर्व हॉकी कप्तान अजितपाल सिंह को द्रोणाचार्य पुरस्कार की चयन समिति का प्रमुख बनाया जा सकता है।

खेल सचिव अजित शरण ने शुक्रवार को कहा कि कपिल देव अर्जुन पुरस्कार समिति के प्रमुख होंगे। भारत की ओर से 16 साल लंबे करियर के दौरान 131 टेस्ट में 434 विकेट चटकाने वाले कपिल को 1980 में अर्जुन पुरस्कार मिला था। पूर्व ओलिंपियन अजितपाल को भी अर्जुन पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया कि सरकार ने सभी संबंधित लोगों को लिखित में अधिसूचना जारी कर दी है। यह पुरस्कार राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन 29 अगस्त को दिए जाएंगे। मंत्रालय को पहले ही विभिन्न महासंघों से कई नामांकन मिले हैं। प्रत्येक समिति में 15 सदस्य होंगे, जिसमें 12 प्रसिद्ध खिलाड़ी और तीन अधिकारी होंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कपिल देव, अर्जुन पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार समिति, अजितपाल सिंह, द्रोणाचार्य पुरस्कार, Kapil Dev, Arjuna Award, Arjuna Award Selection Committee, Ajitpal Singh, Dronacharya Award
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com