विज्ञापन
This Article is From May 24, 2011

'कलमाड़ी को दोषी मानने का कोई कारण नहीं'

आईओए के अंतरिम अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल गए सुरेश कलमाड़ी को दोषी ठहराने का अब भी कोई कारण नहीं है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi: भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) के अंतरिम अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा ने मंगलवार को कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल गए आईओए अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी को दोषी ठहराने का अब भी कोई कारण नहीं है। कलमाड़ी को पिछले महीने सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद आईओए कार्यकारिणी की यह पहली बैठक थी। मल्होत्रा ने कहा कि आईओए राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ कोई कदम उठाने के लिए संविधान के हिसाब से चलेगा। मल्होत्रा से जब पूछा गया कि क्या आईओए इस दौर में कलमाड़ी के साथ है, उन्होंने कहा, यह कलमाड़ी का साथ देने या नहीं देने का सवाल नहीं है। कानून अपना काम करेगा। आईओए का इससे कोई लेना देना नहीं है। इस पर फैसला करने के लिए संविधान है और हम उसका अनुसरण करेंगे। उन्होंने कहा, कुछ सदस्यों ने आज उनका नाम लिए बिना उनकी बात की और कहा कि इससे खेल संघों की गलत छवि पेश होती है। मल्होत्रा ने कहा, अगले साल चुनाव होने हैं। अभी उनके खिलाफ महाभियोग चलाने की जरूरत नहीं है। हम संविधान के अनुसार काम करेंगे। कलमाड़ी को राष्ट्रमंडल खेलों की टाइमिंग और स्कोरिंग मशीनों के अनुबंध बढ़ी हुई दरों पर मुहैया कराने के आरोप में 25 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सुरेश कलमाड़ी, आईओए, विजय मल्होत्रा, Suresh Kalmadi, IOA, Vijay Malhotra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com