विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2011

कैलिस को द. अफ्रीका का क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार

ऑलराउंडर जैक्स कैलिस ने दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट पुरस्कारों में दबदबा बनाते हुए प्रतिष्ठित क्रिकेटर ऑफ द ईयर सहित तीन पुरस्कार हासिल किए।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जोहान्सबर्ग: ऑलराउंडर जैक्स कैलिस ने दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट पुरस्कारों में दबदबा बनाते हुए प्रतिष्ठित क्रिकेटर ऑफ द ईयर सहित तीन पुरस्कार हासिल किए। कैलिस ने टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अलावा केएफसी सो बुड अवॉर्ड भी जीता जो उन्हें केपटाउन में भारत के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में दोनों पारियों में शतक लगाने के लिए दिया गया। कैलिस ने 2004 में भी क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार भी जीता। हाल में वनडे और टी-20 कप्तान बनाए गए एबी डिविलियर्स को वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर के पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अलावा हाशिम अमला को दक्षिण अफ्रीका प्लेयर्स प्लेयर ऑफ द ईयर और दक्षिण अफ्रीका फैंस प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार हासिल किया। तेज गेंदबाज लोनवाबो सोतसोबे को प्रो20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान ताहिर को दक्षिण अफ्रीका का इंटरनेशनल न्यूकमर ऑफ द ईयर चुना गया। ताहिर को दो अन्य पुरस्कार भी मिले। फाफ डि प्लेसिस को एमटीएन40 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जैक्स कैलिस, पुरस्कार, दक्षिण अफ्रीका
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com