पिछले साल विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों की सफलता से उत्साहित एफआईएच ने भारत में एफआईएच प्रोजेक्ट चक दे भी शुरू किया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi:
आईपीएल की अप्रतिम सफलता से प्रेरित अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ 2013 से भारत में हॉकी इंडिया के साथ फ्रेंचाइजी पर आधारित लीग शुरू कर सकता है। पिछले साल विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों की सफलता से उत्साहित एफआईएच ने भारत में एफआईएच प्रोजेक्ट चक दे भी शुरू किया है। इसके तहत भारत में 2011 से 2014 तक पांच बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेले जाएंगे। भारत को चैम्पियंस ट्राफी (तीन से 11 दिसंबर) महिला और पुरूष ओलिंपिक क्वालीफायर (12 से 26 फरवरी 2012), महिला और पुरूष जूनियर विश्व कप (2013) होने हैं। इसके अलावा पुरूष विश्व लीग फाइनल 2013 में और महिला चैम्पियंस ट्राफी 2014 में खेली जाएगी। एफआईएच अध्यक्ष लिएंड्रो नेग्रे ने बुधवार को पत्रकारों से कहा, हम 2013 में विश्व क्लब चैम्पियनशिप का आयोजन करेंगे जो सालाना आधार पर खेली जाएगी। उन्होंने कहा, हॉकी इंडिया के साथ एफआईएच भारत में एक पेशेवर लीग का आयोजन करेगा। इस लीग के चैम्पियन को विश्व क्लब चैम्पियनशिप में खेलने का मौका मिलेगा। नेग्रे ने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित पेशेवर लीग पर अभी बातचीत चल रही है। एफआईएच सभी सदस्य संघों से मिलकर इसके लिये विंडो तलाश रहा है। उन्होंने कहा, टाइमिंग अहम है। इसे जनवरी और फरवरी के बीच में आयोजित करना होगा। यह लंदन ओलंपिक के बाद ही हो सकती है। हमें इसके लिये विंडो तलाशनी होगी।