डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ आईपीएल के कम स्कोर वाले मैच में भी मुंबई इंडियन्स को 10 रन से पराजय का सामना करना पड़ा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुम्बई:
पिछले मैच में शर्मनाक हार झेलने के बावजूद मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी में कोई सुधार नजर नहीं आया। डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ आईपीएल के कम स्कोर वाले मैच में भी उसे 10 रन से पराजय का सामना करना पड़ा। डेक्कन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 135 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 125 रन ही बना सकी। कप्तान सचिन तेंदुलकर (37) और कीरोन पोलार्ड (24) को छोड़कर कोई बल्लेबाज नहीं चल सका। पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ मुंबई की टीम 87 रन पर सिमट गई थी और उसे 76 रन से हार झेलनी पड़ी थी। इस हार के बाद मुंबई 12 मैचों में 16 अंक लेकर तालिका में तीसरे स्थान पर खिसक गई है। वहीं प्लेआफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी डेक्कन चार्जर्स अब 12 मैचों में आठ अंक के साथ पर नौवें स्थान पर है जबकि दिल्ली डेयरडेविल्स आखिरी स्थान पर खिसक गए हैं। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने धवल कुलकर्णी के तीन विकेट समेत गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के दम पर डेक्कन चार्जर्स को छह विकेट पर 135 रन पर रोक दिया। मुंबई के लिए एकमात्र अपवाद मुनाफ पटेल का आखिरी ओवर था जिसमें 23 रन बने। डेक्कन ने 19वें ओवर के आखिर तक छह विकेट पर 112 रन बनाए थे।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
डेक्कन चार्जर्स, टॉस, बल्लेबाजी, फैसला