जुआन मार्टिन डेल पोत्रो ने मैच 6-4, 7-6 से जीता (फोटो AFP)
- डेल पोत्रो ने मुकाबला 6-4, 7-6 से जीता
- इस जीत के साथ अंतिम 16 में पहुंचे
- डेल पोत्रो ने सातवीं बार हराया है फेरर को
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इंडियन वेल्स (अमेरिका):
अर्जेंटीना के टेनिस खिलाड़ी जुआन मार्टिन डेल पोत्रो ने इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के अंतिम-16 में स्थान बना लिया है. पोत्रो ने मैन सिंगल्स वर्ग के तीसरे दौर में स्पेन के खिलाड़ी डेविड फेरर को मात दी. 2013 में इंडियन वेल्स के फाइनल में पहुंचे पोत्रो ने एक घंटे और 46 मिनट के भीतर फेरर को 6-4, 7-6 (3) से मात दी. अर्जेंटीना के खिलाड़ी ने अपने करियर में सातवीं बार फेरर के खिलाफ जीत हासिल की है. दोनों खिलाड़ी अब तक 13 बार एक-दूसरे के आमने-सामने आ चुके हैं. इस टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में पोत्रो का सामना उनके हमवतन लियोनाडरे मायेर से होगा.मायेर ने तीसरे दौर में जापान के तारो डेनियल को मात दी थी.
यह भी पढ़ें: बड़ी बहन वीनस से हारकर सेरेना विलियम्स इंडियन वेल्स टूर्नामेंट से बाहर
उधर, टूर्नामेंट के महिला वर्ग में स्पेन की कार्ला सुआरेज नवारो ने इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया है. सुआरेज ने महिला एकल वर्ग के तीसरे दौर में अमेरिका के डेनिएले केलिंस को मात दी.सुआरेज ने कोलिंस को सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से मात दी.उनका सामना अब क्वार्टर फाइनल में वीनस विलियम्स से होगा.
वीडियो: ऑस्ट्रेलियन ओपन में रोजर फेडरर की बादशाहत
वीनस विलियम्स ने मंगलवार को तीसरे दौर में लातविया की एनास्तासीदा सेवास्तोवा को 7-6, 6-4 से मात देकर क्वार्टर फाइनल की राह तय की. इससे पहले, वीनस ने अपनी छोटी बहन और 23 बार ग्रैंड स्लैम जीतने वाली दिग्गज खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को मात दी थी. (इनपुट: एजेंसी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं