विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2011

भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज पहुंची

भारतीय टीम स्थानीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे पियारको अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंची।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पोर्ट आफ स्पेन :त्रिनिदाद:: सचिन तेंदुलकर और नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जैसे सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए वेस्टइंडीज पहुंच गई है। भारतीय टीम स्थानीय समयानुसार बृहस्पतिवार को रात साढ़े आठ बजे पियारको अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंची। त्रिनिदाद और टोबैगो क्रिकेट बोर्ड तथा प्रायोजक डिजिसेल के अधिकारियों ने भारतीय टीम का स्वागत किया। मुंबई से लंदन होती हुई बारबडोस पहुंची सुरेश रैना की अगुआई वाली भारतीय टीम लंबी यात्रा के बाद थकी हुई लग रही थी। कार्यवाहक कप्तान रैना की आंखे नींद पूरी नहीं होने के कारण लाल थीं जबकि अन्य खिलाड़ी भी थके हुए थे। थकान के बावजूद रैना ने भरोसा जताया कि उनकी युवा टीम एकमात्र ट्वेंटी20 मैच और पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला जीतने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। रैना ने यहां पहुंचने के बाद कहा, यह युवा टीम है। खिलाड़ी देश और अपने लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। वह काफी प्रेरित हैं। उप कप्तान हरभजन सिंह ने भी कहा कि सितारों के बिना आई भारतीय टीम में प्रेरणा की कोई कमी नहीं है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारतीय, टीम वेस्ट इंडीज, पहुंची, क्रिकेट, Indian, Team, Reaches, West Indies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com