विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2014

फाइनल में अयोग्य करार दी गई भारत की महिला रिले टीम

ग्लासगो:

नई दिल्ली में चार साल पहले स्वर्ण जीतने वाली भारत की चार गुणा 400 मीटर महिला रिले टीम शनिवार को 20वें राष्ट्रमंडल खेलों में फाइनल में अयोग्य करार दी गई।

देबाश्री मजूमदार, टिंटू लुका, अश्विनी अकूंजी और पूवाम्मा एम. को फाइनल में हिस्सा लेना था लेकिन ये ऐसा नहीं कर सकीं।

भारतीय टीम को अयोग्य करार दिए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। इस टीम ने 33.67 सेकेंड समय के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।

अश्विनी नई दिल्ली में चार साल पहले स्वर्णिम सफलता हासिल करने वाली टीम का हिस्सा थीं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारतीय महिला रिले टीम, राष्ट्रमंडल खेल 2014, Indian Women Relay Team, Commonwealth Games 2014, Glasgov 2014
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com