वेस्ट इंडीज द्वारा दिए गए 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पारी भी मजबूती से टिक नहीं पाई और शुरुआती झटके टीम पर भारी पड़े।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
एंटीगा:
वेस्ट इंडीज द्वारा दिए गए 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पारी भी मजबूती से टिक नहीं पाई और शुरुआती झटके टीम पर भारी पड़े। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 29 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर मात्र 119 ही बनाए। किरोन पोलार्ड और लेंडिल सिमन्स के शानदार अर्धशतकों से वेस्टइंडीज ने सोमवार को चौथे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत के खिलाफ आठ विकेट पर 249 रन से प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। भारतीय कप्तान सुरेश रैना ने टास जीतकर वेस्टइंडीज को बल्लेबाजी का न्यौता दिया जिसके बाद पोलार्ड 72 गेंद में 70 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे जबकि सलामी बल्लेबाज सिमन्स ने 78 गेंद में 67 रन की बेहतरीन पारी खेली। इन दोनों की शानदार बल्लेबाजी से वेस्टइंडीज ने इस सत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी बनाया जबकि भारतीय गेंदबाजों ने एक समय 89 रन पर उनके चार विकेट हासिल कर लिये थे। पोलार्ड ने अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के तथा सिमन्स ने तीन छक्के और इतने ही चौके जमाए। भारतीय गेंदबाजों में प्रवीण कुमार सबसे प्रभावशाली रहे, उन्होंने 37 रन देकर तीन विकेट चटकाए। भारत ने तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और प्रवीण की मदद से अच्छी शुरूआत की जिन्होंने पांचवें ओवर तक क्रमश: डैंजा हयात और अनुभवी रामनरेश सरवन के विकेट प्राप्त किए। एक छोर पर लगातार विकेट गिरने के बावजूद सिमन्स ने दूसरे छोर पर आसानी से रन जुटाना जारी रखा। सिमन्स ने ड्वेन ब्रावो (15) के साथ तीसरे विकेट के लिये 53 रन की भागीदारी की लेकिन अमित मिश्रा ने 16वें ओवर में इस साझेदारी का अंत किया। डीप मिडविकेट पर खड़े सौरभ तिवारी ने ब्रावो का कैच लिया। सिमन्स का विकेट गिरने के बाद पोलार्ड ने सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में कार्लटन बॉ (39) के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। पोलार्ड ने आर अश्विन की गेंद पर शाट जमाने का प्रयास किया और इशांत ने लांग ऑफ पर कैच लपककर उनकी पारी का अंत किया। लेग स्पिनर मिश्रा ने आठवें ओवर में मालरेन सैमुअल्स (08) को अपनी ही गेंद पर आउट कर स्कोर चार विकेट पर 89 रन कर दिया। मनोज तिवारी ने सिमन्स को रन आउट कर वेस्टइंडीज को गहरा झटका दिया। सिमन्स ने आउट होने से पहले तीन छक्के, मिश्रा पर दो और इशांत पर एक छक्का, जमाए। पिछले मैच में 92 रन बनाने वाले आंद्रे रसेल ने 25 रन बनाए। कार्लटन बॉ ने 57 गेंद में 39 रन बनाए।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं