विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2011

कोहली और पार्थिव के अर्धशतक, भारत जीता

क्वींस पार्क ओवल पर खेल गए मुकाबले में कोहली और पटेल की शानदार पारियों की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से हरा दिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पोर्ट ऑफ स्पेन: क्वींस पार्क ओवल मैदान पर बुधवार को खेल गए वर्षा से बाधित दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में मध्यक्रम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (81) और विकेट कीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल (56) की शानदार पारियों की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से हरा दिया। वर्षा से बाधित मैच में डकवर्थ-लुइस नियम का प्रयोग किया गया। भारत को 37 ओवर में 183 रन बनाने की चुनौती मिली थी जो उसने 20 गेंद शेष रहते ही सात विकेट खोकर हासिल कर लिया। पहले एकदिवसीय मैच में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे  मध्यक्रम के बल्लेबाज विराट कोहली ने 103 गेंदो पर 81 रन बनाए जबकि पार्थिव पटेल ने 64 गेंदो में 56 रनों की पारी खेली। शिखर धवन केवल तीन रनों का योगदान ही दे पाए। कप्तान सुरेश रैना 27 और रोहित शर्मा सात रन बनाकर नाबाद लौटे। इससे पहले वेस्टइंडीज की ओर से रामनरेश सरवन ने 56 और लैंडेल सिमंस के 53 रन की मदद से 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 240 रन बनाकर भारत के सामने जीत के लिए 241 रनों का लक्ष्य रखा था। वेस्टइंडीज बड़े स्कोर की तरफ बढ़ता दिखाई दे रहा था लेकिन लेग स्पिनर अमित मिश्रा की शानदार गेंदबाजी की वजह से ऐसा हो न सका। लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने 31 रन देकर चार विकेट हासिल किए। विश्व कप का ताज हासिल करने के बाद भारतीय टीम अपनी पहली एकदिवसीय श्रृंखला है। टीम के नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की गैरमोजूदगी के बावजूद टीम ने अब इस श्रृंखला में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारत, वेस्टइंडीज, सात विकेट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com