विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2012

हॉकी टेस्ट : भारत ने स्पेन को बराबरी पर रोका

भारत और मेजबान स्पेन ने ला अल्बेरिसिया स्टेडियम में खेले गए पहले हॉकी टेस्ट मैच में 3-3 से ड्रॉ खेला।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सैंटैंडर: भारत और मेजबान स्पेन ने ला अल्बेरिसिया स्टेडियम में खेले गए पहले हॉकी टेस्ट मैच में 3-3 से ड्रॉ खेला।

विश्व की 10वीं वरीयता प्राप्त टीम भारत ने गुरुवार को दो हार पिछड़ने के बाद पांचवीं वरीयता प्राप्त स्पेनिश टीम के खिलाफ ड्रॉ खेला।

अंतिम 10 मिनट में भारतीय टीम ने स्पेन पर बढ़त बनाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन स्पेनिश गोलकीपर फ्रांसिस्को कोर्टेस ने कम से कम पांच मौकों पर उसे निराश किया।

कोर्टेस ने वीआर रघुनाथ और संदीप सिंह का एक-एक पेनाल्टी कार्नर ड्रैग फ्लिक रोकने के साथ अपनी टीम को हार के मुंह में जाने से बचाया।

भारत ने तुषार खांडेकर की मदद से 11वें मिनट में पहला गोल किया था। इस गोल को तुषार ने एसवी सुनील के क्रास पर किया लेकिन 24वें मिनट में एडवडरे तुबाउ ने स्पेन को बराबरी पर ला दिया।

सात मिनट बाद स्पेन ने सर्गी इनरिक की मदद से बढ़त हासिल की। यह गोल पेनाल्टी स्ट्रोक पर हुआ। इसके दो मिनट बाद ही गुरविंदर सिंह चांडी ने भारत के लिए बराबरी का गोल किया।

59वें मिनट में स्पेन ने एक बार फिर बढ़त हासिल की। यह गोल भी तुबाउ ने किया लेकिन तीन मिनट बाद ही एसके उथप्पा ने एक शानदार फील्ड गोल कर भारत को बराबरी पर ला दिया।

इसके बाद भारत ने लगातार हमले किए लेकिन स्पेनिश गोलकीपर ने उसके सभी प्रयासों को नाकाम कर दिया। दूसरा टेस्ट मैच शनिवार को खेला जाएगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हॉकी टेस्ट, India, भारत, Spain, स्पेन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com