भारतीय टीम ने मैच में शुरुआत से ही अपना दबदबा कायम रखा (फाइल फोटो)
- मैच में 4-0 के अंतर से जीत हासिल की
- विवेक प्रसाद ने दागा टीम का पहला गोल
- विशाल ने भारतीय टीम के लिए दो गोल किए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जोहोर बाहरू:
भारत की पुरुष जूनियर हॉकी टीम ने मलेशिया में आयोजित सुल्तान जोहोर कप टूर्नामेंट में आज मलेशिया को एकरतफा मुकाबले में 4-0 से हराया. इस जीत के साथ टीम ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया. तमान दाया हॉकी स्टेडियम में तीसरे स्थान के लिए खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही मेजबान टीम को दबाव में रखा और आसानी से जीत हासिल की. भारतीय टीम ने शुरुआत से ही दबदबा कायम कर रखा था. 11वें मिनट में कप्तान विवेक प्रसाद की ओर से दागे गए गोल से टीम ने अपना खाता खोला.
यह भी पढ़ें: जूनियर हॉकी टीम ने अमेरिका को 22-0 से रौंदा, 10 खिलाड़ियों ने दागे गोल
पहले क्वार्टर की समाप्ति के अंतिम मिनट में दिलप्रीत से मिले पास को विशाल अंतिल ने गोल में तब्दील कर भारतीय टीम को 2-0 की बढ़त दी. दूसरे क्वार्टर में शैलेंद्र लाकड़ा ने 21वें मिनट में अवसर का फायदा उठाते हुए भारतीय टीम के लिए तीसरा गोल किया. इस बीच, मलेशिया को 18वें मिनट में गोल का अवसर मिला था, लेकिन भारतीय गोलकीपर सेंथामिझ शंकर ने इस कोशिश को असफल कर दिया.
वीडियो: मलेशिया को हराकर भारत ने तीसरी बार जीता एशिया कप
विशाल ने इसके बाद आगे बढ़ते हुए 25वें मिनट में भारतीय टीम के लिए चौथा गोल किया. इसके बाद अपने अच्छे डिफेंस के दम पर भारत ने मलेशिया को तीसरे और चौथे क्वार्टर में गोल करने का मौका नहीं दिया और 4-0 से जीत हासिल कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. (इनपुट: एजेंसी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं