विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2013

जूनियर हॉकी विश्व कप : भारत ने कनाडा को 3-2 से हराया

जूनियर हॉकी विश्व कप : भारत ने कनाडा को 3-2 से हराया
नई दिल्ली:

भारतीय हॉकी टीम ने मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में जारी हीरो जूनियर हॉकी विश्व कप के अपने दूसरे पूल मैच में शनिवार को कनाडा को 3-2 से हरा दिया। टूर्नामेंट में भारत की यह पहली जीत है।

एक समय ऐसा लग रहा था कि कनाडाई टीम पूल-सी के इस मैच में भारत को 2-2 की बराबरी पर रोक देगी लेकिन गुरजिंदर सिंह ने 69वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर पर किए गए गोल की मदद से अपनी टीम को जीत दिला दी।

इस परिणाम से भारत के अंतिम-8 में पहुंचने की सम्भावना को बल मिला है। अब उसे अपने अंतिम लीग मैच में कोरिया से भिड़ना है और उसे यह मैच भी हर हाल में जीतना होगा।

भारत को अपने पहले मैच में नीदरलैंड्स से 2-3 से हार मिली थी। भारत का अंतिम भारत के लिए गुरजिंदर के अलावा आकाशदीप सिंह ने 57वें और मंदीप सिंह ने 30वें मिनट में गोल किए जबकि कनाडा के लिए सुखी पनेसर ने तीसरे और गार्डन जांसटन ने 51वें मिनट में गोल किए।

कनाडा के लिए मैच का पहला गोल तीसरे ही मिनट में पनेसर ने किया था। एक उम्दा फील्ड गोल था। कनाडा का दूसरा गोल जांसटन ने पेनाल्टी कार्नर के जरिए 51वें मिंनट में किया।

भारत के लिए पहला गोल मंदीप ने पेनाल्टी कार्नर के जरिए 30वें मिनट में किया। यह पेनाल्टी कार्नर मंदीप और आकाशदीप सिंह ने हासिल किया था।

दूसरा गोल 57नें मिनट में आकाशदीप सिंह ने कप्तान मनप्रीत सिंह के शानदार पास पर किया। मनप्रीत के तेज पास को आकाशदीप ने डिफलेक्ट किया और स्कोर 2-2 हो गया।

इसके बाद मैच रोमांच की पराकाष्ठा तक पहुंचता दिखा। भारतीय खिलाड़ियों को भी लगा कि अब उम्मीद बनाए रखने के लिए उनके पास सिर्फ 13 मिनट हैं और इसी कारण उन्होंने अपना पूरा दमखम झोंक दिया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जूनियर हॉकी विश्वकप, Junior Hockey World Cup, भारतीय हॉकी टीम, हीरो जूनियर हॉकी विश्व कप
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com