लैंको इंटरनेशनल सुपर सीरिज हॉकी नाइंस अब सालाना खेली जाएगी। हॉकी ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पर्थ:
लैंको इंटरनेशनल सुपर सीरिज हॉकी नाइंस अब सालाना खेली जाएगी। हॉकी ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की राजधानी में चार देशों का पहला टूर्नामेंट खेला गया जो रविवार को समाप्त हुआ। अभी तक आयोजकों, प्रायोजकों, खिलाड़ियों और कोचों ने टूर्नामेंट को सफल करार दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने महिला और पुरूष दोनों वर्ग में खिताब जीते। यह पहला टूर्नामेंट था जिसके मैचों का टीवी पर सीधा प्रसारण हुआ। मीडिया रपटों के अनुसार हॉकी ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क एंडरसन ने इसे सालाना आयोजन बनाने के लिए प्रायोजकों से बात की है। लैंको इंटरनेशनल के सीईओ मनोज अग्रवाल ने कहा, हॉकी ऑस्ट्रेलिया यह फैसला लेगा। बतौर प्रायोजक हम इसकी सफलता से खुश है। सभी ने इसे पसंद किया। हम आगे भी हॉकी का प्रायोजन करते रहेंगे।