विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2012

हॉकी को नहीं प्राप्त है राष्ट्रीय खेल का दर्जा : खेल मंत्रालय

हॉकी को नहीं प्राप्त है राष्ट्रीय खेल का दर्जा : खेल मंत्रालय
एक आरटीआई पर जवाब में खेल मंत्रालय ने साफ तौर पर कहा कि सरकार ने किसी खेल को राष्ट्रीय खेल का दर्जा नहीं दिया है जबकि सरकार का वेब पोर्टल (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट इंडिया डाट जीओवी डाट इन) पर राष्ट्रीय खेल शीषर्क के तहत भारतीय हॉकी की उपलब्धियों का विवरण
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: हम भले ही हॉकी को राष्ट्रीय खेल मानते हों लेकिन देश को आठ ओलिंपिक स्वर्ण और एक विश्व कप दिलाने वाले इस खेल को भारत के राष्ट्रीय खेल का दर्जा हासिल नहीं है।

एक आरटीआई पर जवाब में खेल मंत्रालय ने साफ तौर पर कहा कि सरकार ने किसी खेल को राष्ट्रीय खेल का दर्जा नहीं दिया है जबकि सरकार का वेब पोर्टल (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट इंडिया डाट जीओवी डाट इन) पर राष्ट्रीय खेल शीषर्क के तहत भारतीय हॉकी की उपलब्धियों का विवरण है।

लखनऊ की 10 वर्षीय ऐश्वर्य पाराशर ने प्रधानमंत्री कार्यालय को आरटीआई भेजकर राष्ट्रगान, गीत, खेल, पक्षी, पशु, फूल और प्रतीक की घोषणा के आदेशों की प्रति मांगी थी।  उसके सवाल गृह मंत्रालय को भेजे गए जिसने राष्ट्रीय खेल का मसला खेल मंत्रालय को भेजा।

जवाब में खेल मंत्रालय के अवर सचिव शिवप्रताप सिंह तोमर ने ऐश्वर्य को जवाब में लिखा कि सरकार ने किसी खेल को राष्ट्रीय खेल का दर्जा नहीं दिया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
खेल मंत्रालय, Sport Ministry, हॉकी, Hockey, National Game, राष्ट्रीय खेल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com