विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2011

हार्पर ने डोमिनिका टेस्ट से अपना नाम वापस लिया

अंपायर हार्पर ने भारत और वेस्ट इंडीज के बीच डोमिनिका में छह जुलाई से होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से अपना नाम वापस ले लिया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
दुबई: इमिरेट्स इलीट पैनल के अम्पायर डेरल हार्पर ने भारत और वेस्ट इंडीज के बीच डोमिनिका में छह जुलाई से होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से अपना नाम वापस ले लिया है। आईसीसी के महाप्रबंधक (क्रिकेट) डेविड रिचर्ड्सन ने हार्पर के इस फैसले पर दुख व्यक्त किया है। रिचर्ड्सन ने अपने बयान में कहा, "हाल ही में हुई आलोचना के मद्देनजर हार्पर ने हमें सूचित किया कि वह तीसरे टेस्ट में अम्पायर की भूमिका नहीं निभाना चाहते।" "हमें यह देखना होगा कि बतौर अम्पायर हार्पर ने 96 फीसदी मामलों में सही फैसले दिए हैं। डोमिनिका में हार्पर अंतिम बार इलीट पैनल अम्पायर के तौर पर मैदान में खड़े होते लेकिन बेतुकी आलोचना के कारण उन्हें इसकी चाह भी छोड़ दी।" हार्पर ने शीर्ष स्तर पर 95 टेस्ट, 174 एकदिवसीय और 10 ट्वेंटी-20 मैचों में अम्पायर की भूमिका निभाई। उनके पास कुल 279 अंतर्राष्ट्रीय मैचों का अनुभव है। हाल ही में वेस्टइंडीज और भारत के बीच किंग्सटन में खेले गए पहले टेस्ट मैच के बाद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हार्पर पर खराब अम्पायरिंग का आरोप लगाया था। भारतीय कप्तान के मुताबिक हार्पर ने मैच के दौरान कुछ छह मामलों में गलत फैसला दिया था, जिसमें तीन मामले भारतीय बल्लेबाजों और इतने ही वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों से सम्बंधित हैं। धोनी ने हार्पर की आलोचना करते हुए उन्हें तीसरे टेस्ट मैच से हटाने की मांग की थी। अब जबकि हार्पर ने खुद ही तीसरे टेस्ट से अपना नाम वापस ले लिया है, उनके स्थान पर रिचर्ड केटेलबॉरो डोमिनिका में अम्पायर की भूमिका अदा करेंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हार्पर, डोमिनिका, टेस्ट, भारत, वेस्ट इंडीज, Harper, Dominica, Test
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com