विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2017

FIFA U17 वर्ल्‍डकप: कोलंबिया को 4-0 से हराकर जर्मनी क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

कप्तान जान फीएट आर्प के दो गोलों की मदद से जर्मनी ने सोमवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए फीफा अंडर-17 वर्ल्‍डकप के प्री-क्वार्टर फाइनल में कोलंबिया को 4-0 से हरा दिया.

FIFA U17 वर्ल्‍डकप: कोलंबिया को 4-0 से हराकर जर्मनी क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
प्रतीकात्‍मक फोटो
  • कप्तान जान फीएट आर्प ने मैच में दो गोल किए
  • बिसेक और येहबोआ ने किया एक-एक गोल
  • एक अन्‍य मैच में अमेरिका ने पराग्‍वे को हराया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: कप्तान जान फीएट आर्प के दो गोलों की मदद से जर्मनी ने सोमवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए फीफा अंडर-17 वर्ल्‍डकप के प्री-क्वार्टर फाइनल में कोलंबिया को 4-0 से हरा दिया. सातवें और 65वें मिनट में गोल करने वाले कप्तान के अलावा यान बिसेक ने 39वें और जान येहबोआ ने 49वें मिनट में गोल किए. अब जर्मनी का सामना ब्राजील और होंडूरास के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा. ब्राजीली टीम तीन बार की चैम्पियन है लेकिन उसने 2003 के बाद एक बार भी खिताब नहीं जीता है.टूर्नामेंट एक अन्‍य मैच में टिम वीह की हैट्रिक की बदौलत अमेरिका ने पराग्वे को 5-0 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में स्‍थान बना लिया. इस मैच में अमेरिका के लिए वीह के अलावा, फारवर्ड जोश सार्जेंट और मिडफील्डर एंड्रयू कार्लटन ने भी गोल किया. अमेरिका ने शुरुआत से इस मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा था.

वीडियो: नेमार के गोल से ब्राजील ने जीता ओलिंपिक गोल्‍ड
19वें मिनट में वीह ने पहला गोल दागकर टीम का खाता खोला. इसके बाद, उन्‍होंने 53वें मिनट में दूसरा गोल दागकर टीम को बढ़त दी. 63वें मिनट में एंड्रयू ने अमेरिका के लिए तीसरा गोल किया. इसके बाद सार्जेंट ने 74वें मिनट में गोल कर अमेरिका की बढ़त को मजबूत कर दिया. तीन मिनट बाद ही वीह ने अपने गोल की हैट्रिक पूरी की और अमेरिका को 5-0 से जीत दिलाई. अमेरिका का मुकाबला अब क्वार्टरफाइनल में इंग्लैंड और जापान के बीच खेले जाने वाले प्री-क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम से होगा. (इनपुट: एजेंसी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com