भारतीय हॉकी टीम का लंदन ओलिंपिक खेलों में लचर प्रदर्शन मौजूदा चैंपियन जर्मनी के खिलाफ भी जारी रहा तथा 2-5 से करारी शिकस्त झेलने के कारण उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की रही सही उम्मीद भी समाप्त हो गई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन:
भारतीय हॉकी टीम का लंदन ओलिंपिक खेलों में लचर प्रदर्शन मौजूदा चैंपियन जर्मनी के खिलाफ भी जारी रहा तथा 2-5 से करारी शिकस्त झेलने के कारण उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की रही सही उम्मीद भी समाप्त हो गई।
जर्मनी ने फ्लोरियन फॉक्स की हैट्रिक से आसान जीत दर्ज की। उसने सभी मैदानी गोल दागे तथा शुरू से ही आक्रामक तेवर अपनाकर भारतीय रक्षापंक्ति को दबाव में रखा। भारत ने पहले हाफ में चार गोल गंवाए। दूसरे हाफ में भारतीय रक्षकों ने कुछ प्रयास किए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
स्टार स्ट्राइकर फॉक्स ने बेहतरीन खेल दिखाया तथा सातवें, 16वें और 36वें मिनट में गोल किए। उनके अलावा ओलिवर कोर्न (24वें मिनट) और वेस्ले क्रिस्टोफर (34वें मिनट) ने भी गोल दागे।
भारत की तरफ से पहला गोल वी आर रघुनाथ ने 13वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर किया। इसके बाद तुषार खांडेकर ने 62वें मिनट में मैदानी गोल करके हार का अंतर कुछ कम किया। भारत इससे पहले हालैंड से 2-3 से और न्यूजीलैंड से 1-3 से हार गया था।